{"_id":"6a53dcfa4521ae0bbe05be18","slug":"demand-for-investigation-into-theft-of-donations-at-ram-mandir-and-badrinath-dham-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-141635-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी की जांच की मांग
Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। अयोध्या के राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में कथित चंदा चोरी की घटनाओं तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सह-प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चोरी की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने इन मामलों के साथ नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर संबंधित मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक जोशी, संजय श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, सुरेंद्र, पंकज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।