{"_id":"6a04c722a2534cd90d033fd4","slug":"car-carrying-adi-kailash-pilgrims-skids-off-dharchula-highway-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141779-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला हाईवे पर रपट गई आदि कैलाश यात्रियों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला हाईवे पर रपट गई आदि कैलाश यात्रियों की कार
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 14 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला हाईवे पर पलेटा के पास आदि कैलाश यात्रियों की कार रपट गई। घटना में एक यात्री घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांच यात्री आदि कैलाश यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। पलेटा के पास बारिश के बीच उनकी कार रपट कर विपरीत दिशा से आ रहे एसएसबी के वाहन से टकरा गई।
घटना में कार में सवार एक यात्री दिल्ली निवासी राकेश कुमार घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। संवाद
Trending Videos