{"_id":"6a81fd9f669d01b4390b4a58","slug":"china-celebrates-independence-from-border-to-city-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145632-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा से शहर तक मनाया आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा से शहर तक मनाया आजादी का जश्न
Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लेकर चीन-नेपाल सीमा तक स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। चीन और नेपाल सीमा पर स्थित भारत की अंतिम चौकी गुंजी, कालापानी और गबर्यांग के सीता पुल में झंडारोहण किया गया। जिला मुख्यालय सहित आठों विकासखंडों के स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालयों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
पिथौरागढ़ नगर के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ,जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इधर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कार्मिकों और जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि आजादी के मायनों को समझते हुए हमारा दायित्व है कि देश के विकास और समृद्धि के लिए अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। आजादी के पर्व पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और नगरवासी उपस्थित रहे।
चीन और नेपाल सीमा चौकियों में शान से लहराया तिरंगा
धारचूला। 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर चीन और नेपाल सीमा में एसएसबी, सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के जवानों ने शान से तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से सीमा का वातावरण गुंजायमान रहा। 11 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट ने कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के दिशा-निर्देश में धारचूला, गुंजी, कालापानी और गर्ब्यांग के सीता पुल और अन्य चौकियों में ध्वजारोहण किया और सुरक्षा कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कस्टम इंचार्ज विजेंद्र लाकरा, मित्र राष्ट्र से नेपाल पुलिस के उपनिरीक्षक करमबीर भंडारी, नेपाल एपीएफ के उपनिरीक्षक जनक कार्की व अन्य अतिथियों ने भाग लिया। एसएसबी ने स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी में बड़े खाने का आयोजन किया गया जिसमें एसएसबी, कस्टम विभाग, पुलिस कर्मी, उपजिला चिकित्सा धारचूला के कर्मियों शामिल रहे.
पूर्व सैनिकों ने नेपाल के बैतड़ी मनाया स्वतंत्रता दिवस
झूलाघाट। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में पूर्व भारतीय सैनिकों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। भारतीय सेना के पूर्व हवलदार हीरा सिंह बोहरा ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने बैतड़ी गोठलापानी स्थित सोल्जर बोर्ड में भारत के स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने भारत के विश्व सैन्य शक्ति में पहले स्थान पर आने की प्रार्थना के साथ मिठाई एवं जलेबी वितरित की। इस अवसर पर हवलदार हीरा सिंह बोहरा, महादेव भट्ट, केशव दत्त पांडे, हरी दत्त पांडे, योगेंद्र सिंह रावल, भरत चंद, धन बहादुर चंद और पूर्व सूबेदार हरी प्रसाद भट्ट एवं अन्य मौजूद रहे।
जिला न्यायालय परिसर में किया ध्वजारोहण
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा करे और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंजू देवी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रमेश चंद्र सिविल जज जूनियर डिवीजन शिव सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना, पैनल सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
एसएसबी और आईटीबीपी ने निकाली परेड
डीडीहाट। एसएसबी व आईटीबीपी की वाहिनी मुख्यालयों में परेड आयोजित हुई। इस दौरान मौजूद लोगों देशभक्ति के नारे लगाए। यहां नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, कार्यकारी अधिकारी सूरज प्रकाश, डीएस पांगती, आरएस चौहान, बीएस साही, गोबिंद लाल साह सहित समस्त सभासद व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने सम्मानित किया।