फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First bell tower of Chhatar to be built at a cost of Rs 111.25 lakh

Pithoragarh News: 111.25 लाख की लागत से छतार में बनेगा जिले का पहला घंटाघर

Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
First bell tower of Chhatar to be built at a cost of Rs 111.25 lakh
चंपावत। जिला मुख्यालय के छतार वार्ड में जल्द ही जिले का पहला भव्य घंटाघर आकार लेने जा रहा है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को यह महत्वपूर्ण सौगात दी थी।
विज्ञापन

घंटाघर के लिए छतार पुल के समीप उपयुक्त स्थान का चयन किया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अनुसार 111.25 लाख रुपये की लागत से इस चार मंजिला भव्य इमारत का निर्माण पूरी तरह पारंपरिक कुमाऊंनी शैली में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसमें बनने वाली आर्ट गैलरी होगी जिसमें क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से न केवल स्थानीय कलाकारों और कुमाऊंनी संस्कृति को एक नई पहचान मिलेगी बल्कि जिले में पर्यटन को भी अभूतपूर्व बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में इस सौगात को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वार्ड में घंटाघर निर्माण के लिए लंबे समय से जिला प्रशासन के माध्यम से शासन स्तर पर वार्ता चल रही थी। घंटाघर की स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया शुरू होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार है। घंटाघर बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन और स्थानीय कला-संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। -प्रेमा चिलकोटी, सभासद, छतार वार्ड


----छतार वार्ड में 111.25 लाख रुपये की लागत से कुमाऊंनी शैली में चार मंजिला भव्य घंटाघर का निर्माण किया जाएगा। घंटाघर में चार घड़ियां लगाई जाएंगी, इसके अलावा चार दर्पण लगाए जाएंगे। घंटाघर में पूरा काम लकड़ी से किया जाना है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -सुनील सिंह दताल, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed