फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain in Pithairagarh, debris falls on roads, 30 roads closed

Pithoragarh News: पिथाैरागढ़ में बारिश, मलबे ने थामी सड़कों पर रफ्तार, 30 मार्ग बंद

Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain in Pithairagarh, debris falls on roads, 30 roads closed
पिथौरागढ़। लगातार बारिश के बीच मलबा- बोल्डर गिरने से रविवार तड़के जनपद में 30 सड़कें बंद हो गईं। इनमें दो बॉर्डर रोड और एक स्टेट हाईवे पर भी आवागमन घंटों ठप रहा।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से जनपद में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच रविवार तड़के चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट, तवाघाट-गुंजी रोड और थल-बेड़ीनाग राज्य राजमार्ग मलबा गिरने से बंद हो गया। कैलाश मानसरोवर और एसएच दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। भूस्खलन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जरूरी चीजों की आवाजाही भी रुक गई। बीआरओ की टीम ने दोनों बॉर्डर रोड व लोनिवि ने स्टेट हाईवे को पूर्वाह्न करीब 10 बजे आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 ग्रामीण संपर्क मार्गों पर दोपहर बाद आवागमन शुरू हो गया जबकि 17 ग्रामीण मार्ग शाम तक भी नहीं खुल पाए। मोटर मार्ग बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed