फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kali River at surge, water level around warning level

Pithoragarh News: उफान पर काली नदी, चेतावनी स्तर के आसपास जलस्तर

Sun, 16 Aug 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kali River at surge, water level around warning level
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश के चलते पिथौरागढ़ जिले में काली और गोरी सहित प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हालांकि रविवार को बारिश अपेक्षाकृत कम होने से काली का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे आ गया, लेकिन अब भी जलस्तर के कारण खतरा बरकरार है। जिला प्रशासन के अनुसार बीते शनिवार को काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया। इस पर जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। काली नदी का जलस्तर अब भी चेतावनी स्तर के आसपास बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है। बीते रोज धारचूला में 35 एमएम दर्ज बारिश दर्ज की गई और काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया। रविवार को धारचूला में 35.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed