सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protested against the poor condition of roads

Pithoragarh: सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री का फूंका पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ में बदहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

Congress protested against the poor condition of roads
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने जिले की बदहाल सड़कों के विरोध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में एनएच, एसएच सहित अन्य सड़कें बदहाल हैं इनमें लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सड़कों को दुरुस्त करने के सिर्फ हवाई दावे कर रहे हैं।

Trending Videos

कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-धारचूला, थल-मुनस्यारी के साथ ही पर्यटक स्थल चंडाक को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। हाईवे गड्ढों से पटे हैं और ग्रामीण सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। चंडाक सड़क संकरी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ झूठ परोसने वाली भाजपा सरकार के झांसे में अब जनता नहीं फंसेगी। इस झूठ का जनता सरकार को करारा जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जितेंद्र मेहरा, भूपेश नगरकोटी, हरीश कुमार, राहुल लुंठी, मनोज ठकुराठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed