{"_id":"6995f50bfcf04b358a096269","slug":"the-childrens-faces-lit-up-with-the-simple-physical-education-paper-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138427-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फिजिकल एजुकेशन का सरल पेपर आने से खिले बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फिजिकल एजुकेशन का सरल पेपर आने से खिले बच्चों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटर की परीक्षाएं शुरू हाे गई हैं। पहले दिन फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई। सरल पेपर आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर तो सरल था लेकिन बहुत लिखना पड़ा।
सीबीएसई बोर्ड की इंटर की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा के लिए 1200 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 18 केंद्रों में परीक्षा हुई। 1195 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि पांच अनुपस्थित रहे। पहले दिन तनाव से गुजरते हुए परीक्षार्थी केंद्र पहुंचे। सरल पेपर देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि पेपर सरल तो था लेकिन सवाल ऐसे थे कि उत्तर देने के लिए लिखना अधिक पड़ा। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर मीनू भट्ट ने बताया कि पेपर अच्छा था।
विशेषज्ञ बोले- तनाव मुक्त रहकर तैयारी कर परीक्षा दें
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चे तनाव में रहते हैं। तैयारी के साथ परीक्षा में क्या सवाल पूछे जाएंगे, विद्यार्थियों के मन में यह बात हर समय उठती है। संवाद न्यूज एजेंसी ने विशेषज्ञों से भी बात कर बच्चों को तनाव से दूर रहने के तरीके जाने। विशेषज्ञों ने कहा कि अधिक समय तक रटकर पढ़ने से जरूरी है कॉन्सेप्ट क्लीयर हो। पढ़ाई के बीच कुछ देर आराम करना भी जरूरी है ताकि तनाव पैदा न हो सके।
बोले विद्यार्थी
परीक्षा में थोड़ा-बहुत तनाव तो रहता है। विषय को समझकर पढ़ने से लाभ मिल रहा है। पहला पेपर अच्छा गया। उम्मीद है अन्य विषयों की परीक्षा भी अच्छी रहेगी। - दिव्यांशु भंडारी, एशियन एकेडमी
पेपर आसान आने से खुश हूं। मेहनत की है तो अन्य विषयों की परीक्षा भी अच्छी होगी। उम्मीद है परीक्षा परिणाम बेहतर आएगा। - तन्मय उप्रेती, बियरशिबा स्कूल
पेपर तो आसान था लेकिन अधिक लिखना पड़ा। अन्य विषयों की भी अच्छी तैयारी की है। उम्मीद है अन्य पेपर भी अच्छे जाएंगे। - निहारिका रावत, बियरशिबा स्कूल
पहला पेपर आसान था। अन्य विषयों की तैयारी जारी है। उम्मीद है सभी पेपर अच्छे रहेंगे। परीक्षा के दौरान कुछ तनाव तो रहता है। - पूजा, ज्ञानदीप इंटर कॉलेज
कोट
विद्यार्थियों का तनाव मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करना जरूरी है। लगातार पढ़ाई से बेहतर कुछ देर आराम करना है। अच्छी नींद भी जरूरी है ताकि बच्चे तनाव मुक्त रहने के साथ स्वस्थ रह सकें। परीक्षा के दौरान बच्चों के खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार देना चाहिए। - डॉ. ललित भट्ट, मनोचिकित्सक, टीबी अस्पताल, पिथौरागढ़
Trending Videos