{"_id":"6995f228a04dc8613a0c1984","slug":"woman-suffers-electric-shock-hospitalised-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138436-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करंट लगने से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करंट लगने से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के पुलिस लाइन क्षेत्र में एक महिला करंट से झुलस गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के मुताबिक, चंडाक क्षेत्र के दिगतोली निवासी 29 वर्षीय अनुराधा परिवार के साथ जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में किराये में रहती थी। बुधवार देर शाम वह डिश की केबल ठीक करने छत पर गई। इसी दौरान छह के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई।
परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाय। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि उसके हाथ और अन्य शरीर झुलसा है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायल का पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है जो इन दिनों अवकाश पर घर आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार घर की छतों से गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यूपीसीएल की इस लापरवाही से महिला करंट से झुलस गई। संवाद
Trending Videos