फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger lurking in the dense thickets; the journey to school amidst the fear of wild animals

Pithoragarh News: घनी झाड़ियों से झांक रहा खतरा, वन्य जीवों के खौफ के बीच स्कूली सफर

Fri, 31 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Danger lurking in the dense thickets; the journey to school amidst the fear of wild animals
फोटो- 31 पीटीएच- 05 पी- अस्कोट के देवल प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों से पटा पैदल मार्ग। संव
अस्कोट(पिथौरागढ़)। वर्षाकाल में अस्कोट-कालापानी पैदल मार्ग पर फैली घनी झाड़ियां और वन्य जीवों का बढ़ता खतरा इस रास्ते से गुजरने वाले प्राथमिक और आंगनबाड़ी के मासूम बच्चों के लिए गंभीर मुसीबत बन गया है जो अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र के खोलिया गांव, देवल सहित आसपास के क्षेत्र से बच्चे देवल प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं। इन संस्थानों को जाने वाले पैदल मार्ग घनी झांड़ियां से पटा है। झाड़ियों से मार्ग संकरा हो गया है। स्कूल आते-जाते समय बच्चों के कपड़े और जूते तक भीग रहे हैं। यही हाल गर्जिया स्कूल का भी है।
विज्ञापन

झाड़ियों से पटे रास्ते पर सांप, बिच्छू, तेंदुआ, जंगली सुअर सहित अन्य वन्य जीवों का खतरा बना हुआ है। यह पैदल मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। खोलिया गांव की प्रधान अंकिता पाल, देवल के प्रधान कैलाश पाल ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र रास्तों से झाड़ियों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

विभाग के पास मजदूर नहीं हैं, इसलिए झांड़ियों का कटान नहीं हो सका है। जल्द ही ठेकेदार को कार्य देकर रास्ते से झाड़ियों को हटाया जाएगा। -जगत सिंह बोरा, सहायक अभियंता, लोनिवि, अस्कोट
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed