फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris falling from Bhairangi Paud hill is making the journey dangerous

Pithoragarh News: भैरंगी पौड़ पहाड़ी से गिर रहा मलबा बना रहा सफर को खतरनाक

Sat, 11 Jul 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Debris falling from Bhairangi Paud hill is making the journey dangerous
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में पुल्ला-चमदेवल मोटर मार्ग पर भैरंगी पौड़ लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। इस पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से सड़क पर आवाजाही करने में खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द पहाड़ी का ट्रीटमेंट और सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी ने बताया कि पिछले दो साल से भैरंगी पौड़ काफी खतरनाक प्वाइंट बन गया है। करीब 60 मीटर ऊंची पहाड़ी से मानसून के दौरान मलबा गिरता है। लंबे समय से लोग पहाड़ी का ट्रीटमेंट और सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हो सका है। इस मोटर मार्ग से गुमदेश सहित पंचेश्वर क्षेत्र के लोगों की आवाजाही होती है। ग्रामीण दरवान सिंह, शोबन राम, रहीश सिंह, प्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार, देवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह तारा सिंह आदि ने बताया कि मौसम को देखते हुए पहाड़ी का ट्रीटमेंट और सड़क का सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


--
इन गांवों के लोग परेशान
सड़क पर मलबा गिरने से पंचेश्वर, खाईकोट, निडिल, जाख जिंडी, बसकुनी, नेवलटुकरा, धौनीशिलिंग, मड़, चौपता, सुरकोट, खुर्पाली, चमौला, डुमडाई, बिल्दे आदि गांवों के लोग, विद्यार्थी और एसएसबी के जवान आवाजाही करते हैं। पंचेश्वर श्मशान घाट जाने का भी यही मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


सड़क में डामरीकरण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। पहाड़ी से गिरने वाले मलबे का निस्तारण कर लिया गया है। बरसात के दिनों में जेसीबी मशीन खड़ी रहती है।
हितेश कांडपाल अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed