फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhaun-Badoli road remains closed for the third day; people facing increasing difficulties

Pithoragarh News: धौन-बडोली सड़क तीसरे दिन भी बंद, लोगों की बढ़ रही मुश्किल

Sat, 11 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dhaun-Badoli road remains closed for the third day; people facing increasing difficulties
चंपावत। जिले में बारिश के चलते धौन-बडौली ग्रामीण मोटर मार्ग तीसरे दिन में नहीं खुल सका है, इससे अब ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मार्ग पर बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में आए मलबे को हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

धौन-बडोली पर तीसरे दिन भी मलबा नहीं हटने से एक हजार की आबादी परेशान है। जरूरी काम के लिए ही लोग बाजार आ रहे हैं। लोगों के लिए जरूरी सामान बाजार से गांव तक पहुंचाना आसान नहीं हो रहा है। मुख्यालय से गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बुजुर्गों के लिए हो रही है।
विज्ञापन

नौ जुलाई सुबह 10:15 बजे धौन-बडोली मोटर मार्ग पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आ गया था। कुछ स्थान पर सड़क का हिस्सा भी ढह गया है। ऐसे में सड़क खुलने में अभी और समय लग सकता है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार धौन-बडोली सड़क शनिवार को भी बंद रही। एनपीसीसी विभाग मार्ग खोलने के काम जुटा हुआ है। बताया कि सड़क का हिस्सा ढह जाने के कारण मार्ग खुलने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
चंपावत में दो मिमी बारिश
नगर में शनिवार की सुबह से हल्की बारिश जारी रही। बीच-बीच में रुक-रुक बारिश होने से हल्की ठंड का एहसास भी रहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंपावत में दो मिमी, टनकपुर 0.01, बनबसा दो मिमी बारिश हुई। बारिश से फिलहाल कहीं किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed