फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief from the one-hour climb: Pilgrims will reach Purnagiri Dham in just seven minutes

Pithoragarh News: एक घंटे की चढ़ाई से मिलेगी निजात, मात्र सात मिनट में पूर्णागिरी धाम पहुचेंगे श्रद्धालु

Sat, 11 Jul 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relief from the one-hour climb: Pilgrims will reach Purnagiri Dham in just seven minutes
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मंदिर के लिए रोपवे निर्माण का कार्य तेेजी से चल रहा है। अब तक 45 प्रतिशत कार्य हो चुका है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो भक्तों को मई 2027 से छह किमी की चढ़ाई च़ढ़ने से निजात मिल जाएगी। मंदिर की 250 मीटर की तक श्रद्धालु मात्र सात मिनट में पहुंच जाएंगे। बुजुर्ग, महिला, बच्चों और दिव्यांगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

रोपवे निर्माण करा रही संस्था केआर आनंद कंस्ट्रक्शन लिमिटेड दिल्ली ने बताया कि मई 2025 से कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया। प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि हनुमान चट्टी से काली मंदिर तक 950 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण हो रहा है। इसकी यात्री क्षमता एक बार में 60 से अधिक जबकि एक घंटे में 800 है। वर्तमान में लोवर टर्मिनल हनुमानचट्टी के पास बेसमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। अपर टर्मिनल में टावर आदि का 65 प्रतिशत कार्य हो गया है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रोपवे का संचालन भी कंपनी करेगी जिसके लिए 40 साल का अनुबंध है। रोपवे में दो ट्रालियां होंगी जिनसे एक ही समय में ऊपर और नीचे की आवाजाही की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम धामी का संज्ञान लेने के बाद आई तेजी
मां पूर्णागिरी धाम के लिए रोपवे निर्माण की कवायद पिछले तीन साल से चल रही है। हालाकि इसकी रफ्तार बेहद सुस्त थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया तो काम ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू की। अब जिला प्रशासन निरंतर कार्य की प्रगति का जायजा ले रहा है। इसका असर काम पर भी दिखाई दे रहा है। कार्यदायी संस्था ने निर्धारित समय तक काम पूरा हो जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed