{"_id":"6a53dc60ffcaeca8030aae49","slug":"drainage-water-is-entering-homes-during-heavy-rain-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144194-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेज बारिश में घरों में घुस रहा नालियों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेज बारिश में घरों में घुस रहा नालियों का पानी
Sun, 12 Jul 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में मानसून की दस्तक के बाद भी नालियों की सफाई और झाड़ी कटान का काम अधूरा पड़ा है। प्रशासनिक लापरवाही का खमियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है, जहां महज एक-आध घंटे की तेज बारिश होते ही नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है।
बीते शनिवार दोपहर तेज बारिश हुई। इस दौरान नगर में धारचूला रोड पर गंगा निवास क्षेत्र, ग्रिफ बैंड से लेकर रई, नया बाजार वार्ड, नगर निगम कार्यालय से लगे चिमस्यानौला क्षेत्र और कुछ अन्य इलाकों में नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहने के साथ ही लोगों के घरों में घुस गया।
धारचूला रोड क्षेत्र में हरिप्रिया जोशी के मकान में पानी घुसने से परिजन परेशान रहे। आसपास के लोगों ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं हो पाई है जिससे आने वाले दिनों में भी समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ग्रिफ बैंड क्षेत्र में हीरा ने बताया कि नालियों से ओवर फ्लो होकर पानी घरों, दुकानों में घुस रहा है। नालियों की सफाई उचित तरीके से नहीं होती, जिससे लोगों को सड़क पर आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
वहीं नया बाजार वार्ड में भी कई आवासीय भवनों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। चिमस्यानौला, पांडे गांव सहित कुछ अन्य क्षेत्र में सड़कों पर पानी बहने लोगों को चलने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। नालियों की सफाई और झाड़ी कटान का काम समय रहते पूरा न होने से लोगों को परेशान उठानी पड़ रही है।
..........
नालियों की सफाई काफी हद तक हो चुकी है और काम लगातार चल रहा है। तेज बारिश में कुछ जगहों पर बहकर आने वाला कचरा नालियों में फंसने से एकाएक दिक्कत पैदा होती, जो संज्ञान में आते ही दूर की जाती है। नालियों की क्षमता से ज्यादा पानी बहने से भी यह समस्या आ रही है।-राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम