{"_id":"6a7378d88223ba2a0a071973","slug":"eight-players-from-pithoragarh-selected-for-the-udiyaman-yojana-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145262-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उदीयमान योजना में पिथौरागढ़ के आठ खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उदीयमान योजना में पिथौरागढ़ के आठ खिलाड़ियों का चयन
Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/थल/गणाईगंगोली। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों के आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयन पर विद्यालयों में खुशी जताते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई।
विकासखंड कनालीछीना के जूनियर हाईस्कूल कमतोली के छात्र अंशु भट्ट का चयन योजना के लिए हुआ है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लीला धामी ने अंशु और उसकी मां उषा देवी को सम्मानित किया। विज्ञान शिक्षक डॉ. सीबी जोशी ने बताया कि अंशु लगातार चार वर्षों से योजना के लिए चयनित हो रहा है।
वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह पांगती कन्या इंटर कॉलेज थल की छात्राएं तमन्ना, पूजा साह, गुंजन, यामिनी और पियांशी का भी चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को खेल कौशल निखारने के लिए एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रधानाचार्या विमला रावत और व्यायाम शिक्षिका लता मेहता ने छात्राओं के चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धाराकौली की कक्षा सात की छात्रा हिमानी बसेड़ा का भी योजना के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और व्यायाम शिक्षक बंशीधर जोशी ने हिमानी को बधाई दी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गणाईगंगोली की छात्रा सारिका गंगोला का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के लिए लगातार चौथी बार चयन हुआ है। प्रधानाचार्या सरस्वती बोरा और विद्यालय स्टाफ ने खुशी जताते हुए सारिका को बधाई दी।