{"_id":"6a7394dcdf517bfa1b0d4850","slug":"elagad-jumma-road-washed-away-at-two-places-tawaghat-gunji-road-reopened-after-five-hours-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145273-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एलागाड़-जुम्मा सड़क दो जगहों पर बही, तवाघाट-गुंजी मार्ग पांच घंटे बाद खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एलागाड़-जुम्मा सड़क दो जगहों पर बही, तवाघाट-गुंजी मार्ग पांच घंटे बाद खुला
Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बंगापानी-जाराजिबली सड़क ठीक करने में जुटे श्रमिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से सीमा क्षेत्र के एक मार्ग समेत ग्रामीण क्षेत्र की 18 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मलबा आने और सड़क के वॉश आउट होने से यातायात प्रभावित हुआ है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार तवाघाट-गुंजी सड़क पर मलबा आने से मार्ग सुबह पांच बजे बंद हो गया था। बीआरओ के श्रमिकों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं अतिवृष्टि के कारण एलागाड़-जुम्मा सड़क दो स्थानों पर करीब 50-50 मीटर वॉश आउट हो गई है। क्षेत्र में भूस्खलन और एनएच चौड़ीकरण कार्य के चलते पहाड़ की ढाल पहले से अस्थिर है, जिससे भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर पहले पैदल आवागमन सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
बंगापानी-जाराजिबली सड़क बहाल करना चुनौतीपूर्ण
बंगापानी। भारी बारिश के कारण वॉश आउट हुई बंगापानी-जाराजिबली सड़क को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। सड़क पर बैक कटिंग, बेंचिंग और पहाड़ कटान का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पोकलेन मशीन को वॉश आउट हिस्से के पार ले जाकर दोनों ओर से सड़क बहाली का कार्य किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी ने बताया कि कार्यस्थल की भू-वैज्ञानिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़क बहाली में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा रुक-रुककर हो रही बारिश से भी काम प्रभावित हो रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही सड़क पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद