सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fuel Runs Out at Three Petrol Pumps in Pithoragarh; Motorists Inconvenienced

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म, वाहन चालक परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fuel Runs Out at Three Petrol Pumps in Pithoragarh; Motorists Inconvenienced
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ईंधन की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है, इससे वाहन चालक काफी परेशान हैं। वाहन चालक ईंधन के लिए पंपों के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन कई वाहन चालकों ने चार किलोमीटर दूर जाजरदेवल जाकर ईंधन भराया।
Trending Videos

शहर में तीन पंप संचालित हैं। सुबह से ही इन पर ईंधन भराने के लिए वाहनों की कतार लगी रही। 10 बजे के करीब एक साथ तीनों पंपों पर ईंधन खत्म हो गया तो वाहन चालकों में अफरा-तफरा मच गई। ऐसे में वाहन चालक खाली हाथ लौटे। वाहन चालक एक से दूसरे पंप के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। कई वाहन चालकों ने जाजरदेवल, बिण या धमौड़ में संचालित पेट्रोल पंप के चक्कर काटे तब जाकर उन्हें ईंधन मिला। वहीं ईंधन न मिलने से कई वाहन खड़े हो गए हैं। टैक्सियों में ईंधन न होने से वाहन स्वामियों को नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की आपूर्ति भी लड़खड़ाई
पिथौरागढ़। नगर में रोजाना 50 हजार लीटर से अधिक की खपत है। पूर्व में रोजाना दो से तीन टैंकर पंपों पर ईंधन लेकर पहुंचते थे। वर्तमान में दूसरे या तीसरे दिन टैंकर पहुंच रहे हैं। ईंधन की आपूर्ति लड़खड़ाने से इसकी किल्लत शुरू हो गई है। हालांकि सभी पंपों पर बृहस्पतिवार यानी आज ईंधन की आपूर्ति होने की बात हो रही है।

कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हुआ है। डिपो से आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही सभी पंपों पर ईंधन पहुंच जाएगा।
- विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed