सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal Corporation issues notices to 116 shopkeepers for non-payment of rent

Pithoragarh News: नगर निगम ने किराया न देने पर 116 दुकानदारों को थमाया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issues notices to 116 shopkeepers for non-payment of rent
नगर निगम कार्यालय, पिथौरागढ़। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निगम ने 116 दुकानदारों को नोटिस थमाए हैं। ये दुकानदार नगर निगम की दुकानों से कारोबार कर रहे हैं लेकिन किराया नहीं दे रहे हैं। इन दुकानों का कारोबारियों को 15 लाख रुपये से अधिक किराया देना है। कई बार अनुरोध के बाद भी जब किराया नहीं मिला तो अब नगर निगम को संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करने पड़े हैं। यदि इसके बाद भी किराया नहीं चुकाया तो नगर निगम दुकानों पर अपना ताला लगा देगा। निगम की इस कार्रवाई से संबंधित दुकानदारों में खलबली मची हुई है।
Trending Videos

नगर क्षेत्र में नगर निगम की 300 से अधिक दुकानें हैं। इस परिसंपत्ति को नगर निगम ने किराये पर दिया है। कारोबारी निगम की इन दुकानों से अच्छा-खासा कारोबार कर रहे हैं लेकिन किराया देने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। बीते दिनों जब नगर निगम ने इन दुकानों की सूची तैयार की तो 116 दुकानदार ऐसे मिले जिन्होंने वर्षों से किराया नहीं दिया है। हिसाब लगाया तो इन दुकानदारों पर किराये का 15 लाख रुपये से अधिक बकाया मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नगर निगम ने किराया न देने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। नगर निगम का साफ तौर पर कहना है कि यदि दुकानदारों ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा किराया नहीं चुकाया तो अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में दुकानों पर ताले लगाकर इन्हें अन्य लोगों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई से संबंधित दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल है। नगर निगम के मुताबिक, किराया न मिलने से हर साल लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
21 दुकानदारों ने चुकाया किराया
जब नगर निगम ने नोटिस जारी कर सख्ती दिखाई तो कुछ दुकानदार किराया चुकाने के लिए आगे आए हैं। नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद 21 दुकानदारों ने किराया चुकाया है। अन्य दुकानदारों ने अब तक नगर निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया है।
आठ हजार भवन स्वामियों तक भी पहुंचा नोटिस
नगर निगम के रिकाॅर्ड में 11,000 भवन पंजीकृत थे। बीते वर्षों में नगर में भवनों की संख्या काफी बढ़ी है। पूर्व में एक मंजिले की जगह अब दो से तीन मंजिला भवन खड़े हो गए हैं। एक कमरे की जगह लोगों ने दो से अधिक कमरों का मकान खड़ा किया है। जब बीते दिनों नगर निगम ने नगरीय क्षेत्र में बने भवनों का जीआई सर्वे कराया तो 18,000 भवनों की गणना हुई। सात हजार भवन ऐसे मिले जिनका कर जमा करने से भवन स्वामियों ने हाथ पीछे खींचे हैं इससे नगर निगम को सालाना 67 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में नगर निगम ने संबंधित भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी किया है जो उन तक पहुंच चुका है। यदि संबंधित भवन स्वामियों ने मानकों के अनुसार भवन कर जमा नहीं किया तो नगर निगम इनसे वसूली करेगा।
कोट
नगर निगम की दुकानों का कई दुकानदार किराया चुकाने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि किराया नहीं चुकाया तो दुकान खाली कराकर इन्हें अन्य को आवंटित करने की प्रक्रिया की जाएगी। मानकों के अनुसार भवन कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed