{"_id":"69cab5bb4a0cbe1b1008916a","slug":"o-nanda-o-gaura-this-journey-to-kailash-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140012-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हे नंदा हे गौरा कैलाशों की ये यात्रा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हे नंदा हे गौरा कैलाशों की ये यात्रा...
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पुंगराऊं महोत्सव की दूसरी शाम भी उत्तराखंड के लोकगायकों के नाम रही। लोकगायकों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। दर्शक भी लोकगीतों पर झूमते नजर आए।
स्टार नाइट में दीपा नगरकोटी, नीरज चुफ़ाल, संजय पथनी, मोहित डांसर, दीपक मेहरा, रितु लोहिया ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत हे नंदा हे गौरा कैलाशों की ये यात्रा पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
दोपहर में आयोजित अंडर 10 वर्ष की बालक और बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री में दीपांशु पांडे और दिशा पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि धारचूला विधायक हरीश धामी ने महोत्सव समिति को 51 हजार का चंदा और कलाकारों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।
पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू ने समिति को 11 हजार रुपये भेंट किए। संचालन दिव्या जोशी, दिव्यांशी महरा और चंचल रावत ने किया। इस मौके पर बेड़ीनाग के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, अमित पाठक, डीडीहाट नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, नौलिंग महोत्सव के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहता, मनोज सानी, समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह कार्की, उमेद सिंह कार्की समेत दर्शक मौजूद रहे।
Trending Videos