सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients and pregnant women waited for the radiologist and returned disappointed

Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार करते रहे मरीज और गर्भवतियां, निराश लौटना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Patients and pregnant women waited for the radiologist and returned disappointed
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला और महिला अस्पताल में मरीज और गर्भवतियां रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार करते रहे लेकिन आखिर में सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से नहीं लौटने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। ऐसे में गर्भवतियों और मरीजों को निजी क्लिनिक जाकर अधिक शुल्क चुकाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।
Trending Videos

दरअसल, जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट एक सप्ताह से अवकाश पर हैं। ऐसे में जिलेभर में गर्भवतियों और अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में नहीं हो पा रहा है। रेडियोलॉजिस्ट को सोमवार को जिला अस्पताल लौटना था। इस कारण बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक मरीज और गर्भवतियां इंतजार करती रहीं लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए जिस कारण उन्हें निराश होकर जाना पड़ा। इसके बाद कई मरीजों और गर्भवतियों जिन्हें अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी था, उन्होंने निजी क्लिनिक जाकर जांच कराई। बताया जा रहा है कि ऐसे मरीजों की संख्या 60 से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले मरीज
पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। सुबह से ही कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार किया। बाद में जानकारी मिली कि वह नहीं आएंगे। अब निजी क्नीलिक जाना होगा। - महेश राम, थल
--
पेट का अल्ट्रासाउंड कराना था। सुबह ही अस्पताल पहुंच गया था। काफी देर इंतजार के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए। विभाग को अन्य रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करनी चाहिए। - दीपक कुमार, मड़मानले
कोट
रेडियोलॉजिस्ट को सोमवार को अवकाश से लौटना था लेकिन किसी कारण वह नहीं आ पाए। अब मंगलवार से नियमित जांच होगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed