{"_id":"699d6073b3099103ce0a13ac","slug":"video-teachers-officers-and-employees-burnt-the-effigy-of-raipur-mla-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूंका रायपुर के विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूंका रायपुर के विधायक का पुतला
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:55 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। सभी ने शिक्षा निदेशक से मारपीट करने पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जल्द विधायक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए रायपुर विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि विधायक और उनके सहयोगियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट की जो हर कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उसी दिन बेल भी दे दी गई। ऐसे में साफ है कि सरकार इस कृत्य में शामिल विधायक और उनके सहयोगियों को बचाना चाह रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा कर्मियों के समर्थन में अन्य विभागों के कार्मिक संगठन भी कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। पुतला जलाने वालों में सीईओ तरुण कुमार पंत, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक, सौरभ चंद, कमल किशोर, पंकज खोलिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, राजेंद्र राणा, हरीश सेठी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।