{"_id":"697f9075cf032b7c5f0f024f","slug":"people-are-troubled-by-the-threat-of-monkeys-in-bedi-nag-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137717-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग में बंदरों की धमक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग में बंदरों की धमक से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बंदरों की धमक से लोग परेशान हैं। उत्पाती बंदर लोगों को घायल करने के साथ ही घरों में खाद्य एवं अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक बंदरों का झुंड गलियों एवं घरों की छतों पर मंडराते रहता है। बच्चे एवं बुजुर्ग सामान लेने दुकानों में जाते हैं तो बंदर उनके हाथों से सामान छीन लेते हैं। उन्हें भगाने का जब प्रयास किया जाता है तो वह काटने को दौड़ते हैं। अभी तक बंदर कई लोगों को जख्मी भी कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
उनका कहना है कि अब तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा का कहना है कि पूर्व में यहां से बंदरों को पकड़ कर अन्यत्र भेजा गया था। इस बीच इनकी और अधिकता हो गई है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। शीघ्र बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई जाएगी। संवाद
Trending Videos