{"_id":"697e65b64aa2c5b7930d421c","slug":"pithoragarh-assembly-wins-mp-champions-trophy-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137678-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ विधानसभा के नाम रही सांसद चैंपियंस ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ विधानसभा के नाम रही सांसद चैंपियंस ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में डीडीहाट विधानसभा ने पिथौरागढ़ को हराया। खेलों में पिथौरागढ़ विधानसभा की टीम ने सर्वाधिक 122 अंक प्राप्त कर दो लाख रुपये की इनामी धनराशि अपने नाम की।
केएनयू जीआईसी के मैदान में शनिवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिए विधानसभा लोहाघाट एवं अल्मोड़ा के मध्य फुटबाल मैच खेला गया। इसमें लोहाघाट ने अल्मोड़ा को 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच विधानसभा पिथौरागढ़ और डीडीहाट की टीम के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही। पेनल्टी शूटआउट में विधानसभा डीडीहाट ने पिथौरागढ़ को 4-3 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
19 से 31 जनवरी तक आयोजित विभिन्न खेलों में विधानसभा पिथौरागढ़ ने 122 अंक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने टीम प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट को सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं दो लाख रुपये की धनराशि भेंट की। निर्णायक नितिन उप्रेती, पंकज रावत, विशाल नगरकोटी, यतीश ओझा, राजेंद्र खोलिया, कृष्णा जोशी, भूपेंद्र चौहान रहे। सांसद अजय टम्टा ने वर्चुअल माध्यम से सभी विधानसभा के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। संचालन करन सिंह ने किया। वहां विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रकाश जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद, पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, हेमा पांडे, गंगा आर्या, कुलदीप आदि थे।
--
मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगी टीम
जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार नेगी ने बताया कि सांसद चैंपियंस ट्रॉफी में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रही टीम देहरादून में होने वाले मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। खेल संपन्न कराने में मनोज कुमार, गोविंद बल्लभ, मोहित बिष्ट, हरीश भट्ट, सुशीला कापड़ी, दिनेश कुमार, दीपा जोशी, प्रभु नारायण, नीरज सौन, दीपांक वर्मा आदि ने सहयोग किया।
Trending Videos