सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Baitadi's young businessman dies, market closed in mourning

Pithoragarh News: बैतड़ी के युवा व्यवसायी की मौत, शोक में बाजार बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Baitadi's young businessman dies, market closed in mourning
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतड़ी के युवा व्यवसायी की मौत से शोक में बाजार बंद रहा। भट्टी निवासी राजेंद्र लेखक (30) पुत्र महादेव लेखक बैतड़ी में कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान चलाते थे। तीन वर्ष पूर्व उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। उन्होंने काठमांडो के एक अस्पताल में इलाज कराया। चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन ट्यूमर ठीक होने की जानकारी देकर भेज दिया था। तीन साल बाद उन्हें पुनः ब्रेन ट्यूमर हो गया। इलाज के लिए वह भारत के दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उन्हें ब्रेन ट्यूमर बिगड़ने की जानकारी दी। इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। व्यवसायी जनक चंद ने बताया कि मृतक राजेंद्र अपने पीछे माता-पिता के साथ, पत्नी, दो साल के बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed