सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pradhan's husband arrested for molesting a minor

Pithoragarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ में प्रधान पति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband arrested for molesting a minor
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड और अस्कोट थाना क्षेत्र में प्रधान पति की ओर से नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, कनालीछीना विकासखंड के एक गांव की नाबालिग स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आसपास के गांव की प्रधान का पति वहां आ धमका और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि प्रधान पति नाबालिग का हाथ पकड़ कर गधेरे की तरफ ले जाने लगा। बमुश्किल छात्रा उसके चंगुल से बच कर भागी और घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं सीओ केएस रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed