सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   RSS marches in Bednig and Thal

Pithoragarh News: बेड़ीनाग और थल में आरएसएस का पथ संचलन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
RSS marches in Bednig and Thal
विज्ञापन
बेड़ीनाग/थल (पिथौरागढ़)। नववर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने महाविद्यालय मैदान से पोस्ट ऑफिस तक पथ संचलन किया। इस मौके पर जिला संघ चालक गोविंद खाती कहा कि आरएसएस राष्ट्र और हिन्दू समाज की एकता के लिए कार्य करता है।
Trending Videos

मुख्य वक्ता उमेश जोशी ने संघ के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रचारक गणेश, धीरज बिष्ट, धीरज रौतेला, ललित कार्की, दीपक धानिक, गणेश उपाध्याय, चारू पंत, ऋतिक पांडेय, विनोद पाठक, सुरेश डसीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल में पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुआ जो रामलीला मैदान पहुंचा। बाजार में जगह-जगह पर मातृ शक्ति ने स्वयंसेवकों पर पुष्प बरसाए। मुख्य वक्ता जिला सह संघ चालक त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा ने हिंदू समाज को जागृत करने का संकल्प दोहराया। वहां पर बाल विद्यार्थी प्रमुख गगन सिंह, जिला सह प्रचार प्रमुख अर्जुन सिंह, खंड कार्यवाहक शमशेर सिंह, तहसील प्रचारक कमल, जिला घोष प्रमुख राजेंद्र, कमल कन्याल, चिंतामणि जोशी, महिराज सिंह भैसोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed