सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The harsh reality of the digital age... Chama villagers climb hills to talk to their loved ones.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में स्थायी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, मिलेगा बेहतर इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The harsh reality of the digital age... Chama villagers climb hills to talk to their loved ones.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। जिला महिला अस्पताल में स्थायी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। इस नियुक्ति से जिले की करीब तीन लाख महिला आबादी को अब विशेषज्ञ उपचार के लिए बाहरी शहरों या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Trending Videos

जिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से कोई स्थायी महिला रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं थी। महिला अस्पताल में तैनात एकमात्र विशेषज्ञ के मातृत्व अवकाश पर होने के कारण अस्पताल अनुबंध पर तैनात चिकित्सकों के भरोसे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जटिल प्रसव या सिजेरियन ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग को निजी विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ती थी। अब डॉ. रुचिका कविदयाल (जो पहले पीएचसी हवालबाग, अल्मोड़ा में तैनात थीं) की नियुक्ति के बाद सरकारी अस्पताल में ही यह सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध होंगी।
जिला अस्पताल को भी मिले तीन नए विशेषज्ञ
विशेषज्ञ का नाम
पद / विभाग
डॉ. निवेदिता सजवाण पैथोलॉजिस्ट
डॉ. कमल किशोर
फॉरेंसिक मेडिसिन
डॉ. मणि भूषण
एमडी माइक्रोबायोलॉजिस्ट
इन नियुक्तियों से पैथोलॉजी जांच, कानूनी चिकित्सा (फॉरेंसिक) और सूक्ष्म जीव विज्ञान से संबंधित जांचें अब स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी।

आधिकारिक कथन
- महिला अस्पताल में स्थायी विशेषज्ञ की नियुक्ति से जिले की महिलाओं और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल को भी तीन नए विशेषज्ञ मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed