सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi Union to Halt Adi Kailash Yatra; Announces Road Blockade on the 11th

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा रोकेगी टैक्सी यूनियन, 11 को चक्काजाम का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Taxi Union to Halt Adi Kailash Yatra; Announces Road Blockade on the 11th
धारचूला में अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे टैक्सी यूनियन के पदा​धिकारी और अन्य लोग।
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछली बार की तरह फिर से आदि कैलाश यात्रा पर टैक्सी संचालन पर विवाद शुरू हो गया है। यात्रा के लिए बाहरी टैक्सियों का संचालन होने से नाराज स्थानीय टैक्सी संचालकों और व्यापारियों ने आदि कैलाश यात्रा रोकने के साथ ही 11 मई को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

आदि कैलाश टैक्सी ऑनर्स सोसायटी के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने आदि कैलाश यात्रा के लिए स्थानीय टैक्सियों को प्राथमिकता देने की मांग पर एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों का संचालन होने से स्थानीय टैक्सी संचालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बाहरी टैक्सियां यात्रियों को सीधे गुंजी तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन इनर लाइन परमिट जारी करने की व्यवस्था लागू होने से रोजगार प्रभावित हो रहा है। सभी ने धारचूला से आगे की यात्रा के लिए स्थानीय टैक्सियों को प्राथमिकता देने के साथ ही पूर्व की तरह ऑफलाइन और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए परमिट जारी करने की मांग की। इस दौरान टैक्सी यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से सीएम, सांसद, विधायक, पर्यटन सचिव, कुमाऊं आयुक्त, डीएम, एसपी को ज्ञापन भी भेजा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 मई तक इस पर उचित फैसला नहीं लिया गया तो 11 मई को आदि कैलाश यात्रा रोकते हुए मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। वहां टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल, महेंद्र बुदियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, राजेंद्र नबियाल, प्रकाश सिंह गुंजयाल, नृप गर्ब्याल, अरविंद खैर, दौलत रायपा आदि शामिल रहे।
कोट
स्थानीय टैक्सी यूनियन और अन्य लोगों के साथ वार्ता हुई है। इस मामले का उचित हल निकाला जाएगा। यदि आदि कैलाश यात्रा रोकी गई या मार्ग बाधित किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। - आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed