फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Temple thief nabbed; 213.7 grams of charas also recovered from the accused.

Pithoragarh News: मंदिरों में चोरी करने वाला धरा, आरोपी के पास से 213.7 ग्राम चरस भी मिली

Mon, 03 Aug 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Temple thief nabbed; 213.7 grams of charas also recovered from the accused.
पिथौरागढ़। आखिरकार नगर सहित आसपास के मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 213.7 ग्राम चरस भी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूर्व में भदेलवाड़ा, पुनेड़ी, लिन्ठ्यूड़ा, पौण स्थित मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आईं। चोरों ने मंदिर के दानपात्र तोड़कर उनमें जमा नगदी सहित अन्य सामान भी चुरा लिया। क्षेत्र के लोगों ने इन घटनाओं की तहरीर पुलिस में दी। लंबे समय बाद भी इन घटनाओं का खुलासा नहीं होने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। पुलिस भी इन घटनाओं का खुलासा करने में जुटी थी। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि चोरी की इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी खंगाले गए और घटनाओं को लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

आखिरकार टीम इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तक पहुंची है। इन घटनाओं में गलाती, धारचूला निवासी संतोष धामी उर्फ सन्नी(21) का नाम सामने आया। टीम ने आरोपी को नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूला है। उसके पास 213.7 ग्राम चरस भी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी भी चुराता था आरोपी
पिथौरागढ़। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी ने पूर्व में स्कूटी भी चोरी की थीं। स्कूटी के साथ ही मंदिरों में चोरी करने से आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। बाहर निकलते ही फिर से उसने मंदिरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed