{"_id":"6a29a52e3f20519c1f061630","slug":"the-officials-did-not-show-up-whom-should-we-question-and-how-will-the-problems-be-resolvedsearch-for-this-on-google-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142868-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अधिकारी नहीं आए, किससे करें सवाल, कैसे सुलझेंगी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अधिकारी नहीं आए, किससे करें सवाल, कैसे सुलझेंगी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते जनप्रतिनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जब बैठक में अधिकारी ही नहीं हैं तो हम अपने सवाल किससे करें। हमारे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। यह बैठक सिर्फ खानापूर्ति के लिए आयोजित की गई है यह कहा जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। डीएम ने बैठक से नदारद अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिले भर के जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में बदहाल सड़क, पेयजल, बिजली आदि के मुद्दे छाए रहे। डीडीहाट की जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल ने कहा कि वनराजियों के गांवों में बिजली नहीं पहुंचना गंभीर है। यूपीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि जंगलों के बीच बिजली लाइन डालनी है। इसके लिए वन विभाग को अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है।
जब कमला चुफाल ने आदिचौरा-चामा बैंड सड़क का टेंडर होने के बाद भी सुधारीकरण शुरू न होने का मामला उठाया तो इसका जवाब देने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारी नहीं मिले। ऐसे में उन्होंने कहा कि बगैर अधिकारियों के बोर्ड बैठक आयोजित करना सिर्फ खानापूर्ति है। उडियारी के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की ने जब अपने क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया तो जवाब देने के लिए लोनिवि के अधिकारी मौजूद नहीं मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में भी बिजली, पानी की समस्या लेकर पहुंचे। तब भी अधिकारी गायब मिले। आज फिर से वही हालात है। यदि अधिकारी नहीं होंगे तो बैठक का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने भी अधिकारियों के बैठक में न होने पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की समस्याएं क्षेत्र से जुड़ी हैं। इनका समाधान करना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
बेड़ीनाग-मुवानी सड़क पर दो दिन में ही उखड़ा डामर
बोर्ड बैठक में गणाई के जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह बोहरा ने बेड़ीनाग-मुवानी सड़क पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों सड़क पर डामर किया जा रहा है। दो दिन पहले जहां डामर किया अब वह उखड़ गया है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। डीएम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश जारी किए।
थल-पिथौरागढ़ सड़क के सुधारीकरण की मांग
चिटगालगांव के जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल ने कहा कि सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण थल-पिथौरागढ़ सड़क बदहाल है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान अनियोजित कटिंग के चलते पहाड़ी पर लटके बोल्डर खतरा बने हैं। मानसूनकाल में बोल्डरों के गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ेगा तो सड़क पर आवाजाही भी बंद होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर नागीमल की पहाड़ी भी खतरा बनी है इसका ट्रीटमेंट होना चाहिए। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि जल्द सड़क का सुधारीकरण होगा।