{"_id":"6a29a676e736698a6904352e","slug":"video-green-house-became-the-champion-in-volleyball-while-red-house-won-the-title-in-football-in-pithoragarh-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: वॉलीबाल में ग्रीन तो फुटबाल में रेड हाउस बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: वॉलीबाल में ग्रीन तो फुटबाल में रेड हाउस बना चैंपियन
पिथौरागढ़ जिले के केएनयू जीआईसी खेल मैदान में नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने इनमें दमखम दिखाया।
केएनयू जीआईसी में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में में ग्रीन हाउस और फुटबाल में रेड हाउस चैंपियन बना। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में में ब्लू हाउस के स्वास्तिक और महिला वर्ग में येलो हाउस की लतिका विजेता बनी। पुरुष वर्ग की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस के अनिवेश श्रीवास्तव और युगल वर्ग में अनिवेश श्रीवास्तव, कुणाल की जोड़ी ने बाजी मारी।
महिला एकल वर्ग में ग्रीन हाउस की नेहा रावत और येलो हाउस की सौम्या थापा विजेता रही। युगल वर्ग में ग्रीन हाउस की नेहा रावत, निशा ठाकुराठी की जोड़ी विजेता बनी। महिला एकल वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की अदिति विश्वकर्मा और युगल में येलो हाउस की सौम्या थापा, रजनी मेहरा, पुरुष युगल वर्ग में येलो हाउस के सौरव पांडेय, ऋतिक डिमरी ने जीत दर्ज की। निदेशक प्रो.अजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन मुन्ना सिंह, कुंदन देशवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।