सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road leading to the ANM center and Ayurvedic hospital is in a bad condition.

Pithoragarh News: एएनएम सेंटर और आयुर्वेदिक चिकित्सालय को जाने वाला मार्ग बदहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the ANM center and Ayurvedic hospital is in a bad condition.
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के ग्राम पंचायत चिटगाल गांव में विधायक निधि से मार्ग निर्माण किया गया था जो अब जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने अब इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त मार्ग बनाने की मांग उठाई है।
Trending Videos

एएनएम केंद्र और प्राथमिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक जाने में मरीजों, गर्भवतियों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तीन किलोमीटर दूर से तल्ला कांडा, मल्ला काडा, साना, नई बस्ती के लगभग 300 ग्रामीण पहुंचते हैं। इंटरलॉकिंग रास्ता बनने से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ को जाने वाली कांडा-धुरोली सड़क तक पहुंचने में चिटगालगांव, भाटीगांव, कन्युरीगांव, तरखेत, आंकड़ाखान, भेंटगड़ा गांवों के लोगों को इससे काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत सौगांव को भी इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से चिकित्सालय व जिला मुख्यालय जाने में सुविधा होगी। गांव की करीब 600 की आबादी को इससे सुविधा होगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द से जल्द तीन किलोमीटर इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed