{"_id":"6a53ddbb5acbcc613d0fa45c","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-car-tires-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-141621-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कार के टायर चुराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कार के टायर चुराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पुलिस और एसओजी टीम ने कार के रिम सहित टायर चुराने वाले दो अभियुक्तों को बनबसा से टायरों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सात जुलाई को बनबसा पचपकरिया निवासी चंदन सिंह रौतेला ने कार के दो टायर चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर धारा 305 (2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।
एसपी रेखा यादव और पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने 11 जुलाई को चिम्मन लाल (25) और विवेक कुमार (20) को पकड़ा। दोनों ग्राम चितौरा तहसील दाता गंज थाना आलापुर जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
पूछताछ में उन्होंने बनबसा से दो वाहनों से तीन और खटीमा से चार टायर चुराने की बात स्वीकारी। चोरी किए गए टायर खटीमा बाईपास रोड किनारे झाड़ियों में छिपाए गए थे। मामले में पुलिस को यूपी बदायूं निवासी अन्य आरोपी प्रदीप और सुभाष के नामों का भी पता चला है। चिम्मन लाल पर उत्तर प्रदेश में सात प्राथमिकी दर्ज हैं।