सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bhrigu Khal range fire extinguished

Rishikesh News: भृगुखाल रेंज की आग बुझी, वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 28 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bhrigu Khal range fire extinguished
विज्ञापन
विकासखंड यमकेश्वर के भृगुखाल रेंज में जंगलों में लगी आग पर पांच दिन बाद काबू पाया गया। सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्रू-स्टेशनों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि जंगल की आग ने वन विभाग के दावों की पोल खोल दी।
Trending Videos




भृगुखाल रेंज के लमखेत, निशनी, तुन्ना, बड़यूंन और नालीखाल जैसे गांवों के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा था। आग की घटनाओं में बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर नष्ट हो गई थी। वन अधिकारियों ने आग पर नजर रखने और सूचना मिलते ही तुरंत संसाधन जुटाकर आग बुझाने के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रशांत हिन्दवान ने सोमवार को भृगुखाल रेंज के क्रू-स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को आग की हर घटना पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी कहा कि आग की सूचना मिलते ही सभी आवश्यक संसाधन लेकर आग बुझाने के प्रयास तुरंत शुरू किए जाएं।



भृगुखाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल देवलाल ने बताया कि आग को अब नियंत्रित कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर आग पूरी तरह बुझ चुकी है, जबकि कुछ सूखे पेड़ों पर अभी भी आग सुलग रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक की जांच में आग नापखेत से लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed