{"_id":"69efc594dc8e0e2133050e20","slug":"encroachment-removal-drive-launched-on-main-roads-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-957684-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुख्य मार्गों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुख्य मार्गों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ मिलकर शहर के मुख्य मार्गाें पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दो घंटे तक चले अभियान के दाैरान कई ठेली, काउंटर जब्त कर टीम वापस लौट गई जबकि पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलने के कारण अधिकांश ने फुटपाथ पर रखा सामान पहले ही हटा दिया था।
प्रशासन की टीम अपराह्न 3:45 बजे नगर निगम से चंद्रभागा पुल चौक, लाजपत राय रोड, मुखर्जी रोड, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड तिराहा, लक्ष्मणझूला रोड, चंद्रभागा पुल तिराहा होते हुए आईएसबीटी रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। वहीं मुखर्जी मार्ग पर एक ठेली जब्त कर टीम जीवनी माई धर्मशाला के आगे पुराने कपड़ों के काउंटर पर पहुंची। यहां से दो बेड जब्त किए गए। लक्ष्मणझूला रोड से चंद्रभागा पुल सड़क किनारे रखे स्टैंडिंग फ्लेक्स लगे दो चार बोर्ड जब्त किए गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलने पर दुकानदारों ने लाजपत राय रोड से दुकानों के आगे सड़क पर लगाए कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन, बिजली का सामान, कुर्सी, मेज अंदर रख दिए। वहीं कुछ व्यापारियों ने सवाल उठाया कि चंद्रभागा पुल से मायाकुंड रोड की शुरुआत में सड़क के ऊपर शेड बनाकर दुकान संचालित की जा रही है लेकिन वह टीम को नजर नहीं आया। शाम 5:45 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म हो गया।
-- -- -- --
इनसेट-
शहर में यहां-यहां पसरा है अतिक्रमण-- -
-त्रिवेणीघाट चौक से रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के सामने तक अधिकांश दुकानें नाली से एक फीट पीछे हैं। यहां पर दुकानदारों ने नाली से करीब तीन-चार फीट आगे तक सामान सजाया है। फुटपाथ पर दोनों ओर अतिक्रमण है।
- आंबेडकर चौक के पास नगर निगम की दुकानों के आवंटियों ने सड़क पर भी टाइल्स लगा दी है। यहां पर लोगों को बीच सड़क पर चलना पड़ता है।
- आंबेडकर चौक के पास होम डिलीवरी वाले दोपहिया वाहनों के सड़क पर पार्क होने से राहगीरों को बीच सड़क पर चलना पड़ता है।
- त्रिवेणीघाट रोड पर चौक से नीचे की ओर, पोस्ट ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर दुकानें सजती हैं। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के आगे फुटपाथ को किराए पर देते हैं।
- धार्मिक पुस्तक भंडार से सुभाष चौक की ओर जाने वाली रोड पर शुरुआत में दोनों ओर से अतिक्रमण किया गया है। सिंगल स्कूटी निकालनी मुश्किल होती है।
- सुभाष चौक पर कुछ दुकानदारों ने सड़क पर टाइल्स बिछा दी है। मूंगफली की दुकानें आधी सड़क पर संचालित हो रही हैं।
- मेन बाजार में बर्तन, जूते, बिस्तर सड़क पर सजे रहते हैं।
- क्षेत्र में रोड पर भी साड़ी की दुकानें सड़क पर चल रही हैं। आधी सड़क पर स्टैच्यू के ऊपर साड़ियां लटकाई जाती हैं। बर्तन की दुकानें भी सड़क पर चल रही हैं। पैदल निकलना मुश्किल होता है। यही हाल गोल मार्केट का है।
-- -- -- -- -
कोट-
प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया है जहां पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में दिक्कत रही है, पुलिस बल उपलब्ध होने पर दोबारा से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
-- -- -- -- --
Trending Videos
प्रशासन की टीम अपराह्न 3:45 बजे नगर निगम से चंद्रभागा पुल चौक, लाजपत राय रोड, मुखर्जी रोड, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड तिराहा, लक्ष्मणझूला रोड, चंद्रभागा पुल तिराहा होते हुए आईएसबीटी रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। वहीं मुखर्जी मार्ग पर एक ठेली जब्त कर टीम जीवनी माई धर्मशाला के आगे पुराने कपड़ों के काउंटर पर पहुंची। यहां से दो बेड जब्त किए गए। लक्ष्मणझूला रोड से चंद्रभागा पुल सड़क किनारे रखे स्टैंडिंग फ्लेक्स लगे दो चार बोर्ड जब्त किए गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलने पर दुकानदारों ने लाजपत राय रोड से दुकानों के आगे सड़क पर लगाए कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन, बिजली का सामान, कुर्सी, मेज अंदर रख दिए। वहीं कुछ व्यापारियों ने सवाल उठाया कि चंद्रभागा पुल से मायाकुंड रोड की शुरुआत में सड़क के ऊपर शेड बनाकर दुकान संचालित की जा रही है लेकिन वह टीम को नजर नहीं आया। शाम 5:45 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनसेट-
शहर में यहां-यहां पसरा है अतिक्रमण

कमेंट
कमेंट X