{"_id":"69efc66acf24ed1dcf0fb02f","slug":"demand-for-law-university-villagers-on-strike-for-70-days-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-957686-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि विवि की मांग : 70 दिनों से धरने पर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि विवि की मांग : 70 दिनों से धरने पर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
रानीपोखरी क्षेत्र के लोग लिस्ट्राबाद में विधि विवि खोले जाने की मांग को लेकर पिछले करीब 70 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों को आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और सरकार की तरफ से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। धरातल पर इस मामले में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी नरेंद्र चौहान ने कहा कि 2019 में लिस्ट्राबाद में विधि विवि खोले जाने को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधि विवि का शिलान्यास किया था। करीब सात वर्ष बाद भी शिलान्यास से काम आगे नहीं बढ़ पाया है। सरकार ने उस रेशम विभाग की भूमि को सौंग बांध प्रभावितों को दे दिया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं में नाराजगी है।
इंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिलान्यास के बाद जमीन किसी और को दे देना। क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। इसलिए जनता भीषण गर्मी में भी धरना-प्रदर्शन कर रही है। पूर्व प्रधान पंकज यादव ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकार इस मामले में जनता को गुमराह करने में लगी है। जब तक विधि विवि की मांग पूरी नहीं होगी तब तक जनता धरना-प्रदर्शन करती रहेगी। योगेश पुंडीर, अरुण रावत, मोनू चौहान, राजेश्वरी रावत, सतीश सेमवाल आदि मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X