सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bike rider killed, scooter driver injured in road accident

Rishikesh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, स्कूटी चालक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 02 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, scooter driver injured in road accident
विज्ञापन
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड लाइट के समीप सड़क पार कर रहे एक बाइक और एक स्कूटी को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है। घायल को 108 सेवा की मदद से एम्स में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। रायवाला कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
Trending Videos




31 मार्च देर रात करीब 10:30 बजे आईएसबीटी देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक बस ने छिद्दरवाला में सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आशुतोष बलोदी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद और स्कूटी चालक भल्ला फार्म पंचायत भवन श्यामपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुंदर सिंह को टक्कर मार दिया। हादसे में आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि यात्रियों से भरी बस आईएसबीटी देहरादून से हल्द्वानी जा रही थी। छिद्दरवाला चौक पर सड़क पार कर रहे एक स्कूटी सवार व बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed