{"_id":"698e40d01210d9cd6906ba90","slug":"call-to-join-the-protest-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-900262-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में राजभवन घेराव को लेकर चर्चा करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। 16 फरवरी को लोकभवन घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा के नेता मुद्दे से ध्यान भटकने के लिए हर समय हिंदू मुस्लिम करते हैं। भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता को सड़कों पर विपक्ष के साथ मिलकर लड़ना होगा। जयेंद्र रमोला और महंत विनय सारस्वत ने कहा कि बापूग्राम के लोग लगभग डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हैं। सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पुष्पा मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, भगवती प्रसाद सेमवाल, ललित मोहन मिश्रा, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, बृजभूषण बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos