सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Created a world record by doing 100 asanas in 10 minutes

Rishikesh News: विक्रम ने 10 मिनट में 100 आसन कर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 10 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Created a world record by doing 100 asanas in 10 minutes
योगाचार्य विक्रम को सम्मानित करते मुख्य अ​ति​थि। स्रोत जागरूक पाठक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शीशमझाड़ी के श्रीस्वामी नारायण आश्रम में दून योगपीठ की ओर से द्वितीय ऋषिकेश योग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में मोहिट नगर देहरादून निवासी अष्टांग योग एवं वेलनेस सेंटर के संस्थापक योगाचार्य विक्रम ने मुक्त हस्त शीर्ष पद्मासन के साथ अन्य 100 आसनों को मात्र 10 मिनट के समय में प्रस्तुत कर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता प्राप्त की। स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर शंभू पासवान, महायोगी जीतानांद, अभियान संयोजक योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कैबिनेट सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की योग प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिला है। उन्होंने दून योगपीठ की ओर से राज्य के गांवों को योग और आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की सराहना की। योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी ने कहा योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, अध्यात्म के समन्वय से राज्य को वेलनेस का बड़ा हब बनाने के अभियान में सरकार, स्थानीय लोगों और योग संस्थानों को एक क्रांति लानी होगी। सभी की सहभागिता से ही उत्तराखंड को वेलनेस का हब बनाया जा सकता है। महोत्सव में योग जिज्ञासुओं की ओर से विभिन्न यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर डॉ. ज्योति चुफाल, योगाचार्य मीना झिंगवान, योगाचार्य अंबिका उनियाल, योगाचार्य राधिका, योगाचार्य विक्रम, डॉ. रमित चौधरी, डॉ. तनुजा जोशी, योगाचार्य सौरभ, योगाचार्य शिवम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed