{"_id":"698ce4a8311c55da39014fe8","slug":"disaster-friends-will-be-useful-in-times-of-crisis-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-899503-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट के समय काम आएंगे आपदा मित्र: सेनानायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट के समय काम आएंगे आपदा मित्र: सेनानायक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
आपदा मित्रों का एसडीआरएफ में प्रशिक्षण हुआ पूरा: एसडीआरएफ
विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में युवा आपदा मित्रों के दसवें बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र आपदा के दौरान बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दसवें बैच का प्रशिक्षण पांच से 11 फरवरी तक चला। इस बैच में कुल 66 युवाओं ने सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत जानकारी, आपदा प्रबंधन अधिनियम, प्राथमिक उपचार और सीपीआर, सर्च और रेस्क्यू तकनीक, रोप रेस्क्यू और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आपदा मित्र आपदा की स्थिति में प्रभावी रूप से कार्य कर सकेंगे।
समापन अवसर पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित युवा समाज के लिए अमूल्य संसाधन होते हैं। संकट की घड़ी में प्रशिक्षित और जागरूक नागरिक ही सबसे पहले सहायता पहुंचाते हैं। इसलिए यह प्रशिक्षण युवाओं को जिम्मेदारी, नेतृत्व और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
Trending Videos