{"_id":"6998c79905fdbfc8230cbfc4","slug":"disaster-management-preparedness-tested-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-906029-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने एसडीआरएफ की मॉनसून तैयारियों को परखा: एसडीआरएफ
Link Copied
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ ने आगामी मानसून सीजन को लेकर संसाधनों, व्यवस्थाओं और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए तैयारियों को परखा। एसडीआरएफ द्वारा बनाई गई जागरूकता आधारित कॉमिक बुक का विमोचन भी किया गया। यह कॉमिक बुक विशेषकर बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी होगी।शुक्रवार को महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने मुख्यालय शाखा, प्रशिक्षण शाखा, संचार शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्द, डॉग स्क्वाड, पेट्रोल पंप सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया। महानिरीक्षक ने मुख्यालय में नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि उपकरणों का समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण को और अधिक उन्नत किया जाए। आपदा की जटिल परिस्थितियों में प्रोफेशनल अप्रोच, टीम वर्क और त्वरित निर्णय क्षमता ही जनजीवन की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाती है। अधिकारियों और एसडीआरएफ जवानों के अनुभव, चुनौतियों और सुझावों को सुना गया। वाहिनी में अनुशासन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने को भी कहा गया। इस दौरान सेनानायक अर्पण यदुवंशी, सहायक सेनानायक सुशील रावत, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, ट्रेनिंग इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।