{"_id":"69c300e59a62271a1501ee7d","slug":"engineers-strike-continues-for-the-second-day-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929936-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इंजीनियरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इंजीनियरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान विभागीय काम प्रभावित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज तिवाड़ी ने की। नवीन त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों को मानने को तैयार नहीं है। कई दौर की बातचीत होने के बाद भी कोई सहमति नहीं बनीं। शाखा अध्यक्ष राहुल सैनी ने बताया कि सोमवार को प्रांतीय अध्यक्ष की शासन से हुई वार्ता विफल होने के कारण आंदोलन को और उग्र करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र रावत, प्रांतीय मंत्री गौरव त्यागी, सोहन लाल, हरीश गैरोला, राहुल चमोली, हरीश सजवाण, दिपांशु असवाल, अनूप सकलानी आदि मौजूद रहे।