{"_id":"69d81bf2485d9d559c044327","slug":"female-tourist-jumps-from-the-third-floor-of-a-hotel-dies-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-942823-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोमानिया की महिला पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोमानिया की महिला पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
तपोवन क्षेत्र में रोमानिया की महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका जताई है। घटना के बारे में संबंधित दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना 9 अप्रैल तड़के करीब 3.30 बजे की है। टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया निवासी टोडोस डेनिस क्रिस्टीना (30) 6 अप्रैल से तपोवन के फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।
9 अप्रैल सुबह करीब 3.30 बजे महिला ने अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर वी थ्री होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला है कि महिला कुछ अजीब हरकतें कर रही थी। महिला को चिकित्सक को दिखाने के बाद ड्रिप भी लगाई गई थी।
महिला अचानक बगल वाले होटल की तीसरी मंजिल पर गई और वहां से कूद गई। महिला के तीसरी मंजिल पर जाने की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। प्रभारी निरीक्षक चौहान ने बताया कि महिला की मौत की सूचना दूतावास में भेज दी है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।