{"_id":"69bdb88b409549ed3f0a6f13","slug":"heavy-damage-to-wheat-due-to-rain-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-926771-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बारिश से गेहूं काे पहुंचा भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बारिश से गेहूं काे पहुंचा भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसमी बारिश ने गेहूं उत्पादकों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश ने गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है। फसल गिरने के अलावा आम और लीची की बौर भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर फसल गिर गई है। इस साल श्यामपुर, छिद्दरवाला, रानीपोखरी के अलावा माजरी ग्रांट के शेरगढ़ आदि क्षेत्रों में गेहूं की फसल अच्छी होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं का पौधा गिर जाने से दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ने के अलावा उत्पादन में कमी आने की आंशका जताई जा रही है। सिमलास ग्रांट के किसान उमेद वोरा ने बताया कि कटाई से ठीक पहले आई इस बारिश ने उम्मीदों को झटका दिया है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। धर्मूचक के किसान परमजीत सिंह काकू ने बताया कि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बताया कि बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होना तय है।
Trending Videos