सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Helicopter service started for Almora, Pantnagar, Nainital

Rishikesh News: अल्मोड़ा, पंतनगर और नैनीताल के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Helicopter service started for Almora, Pantnagar, Nainital
विज्ञापन
एयरपोर्ट से अल्मोड़ा, पंतनगर और नैनीताल के लिए पवन हंस कंपनी द्वारा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में कुल चार यात्री रवाना हुए।कंपनी का हेलिकॉप्टर सोमवार से शनिवार सप्ताह में छह दिन देहरादून से तीन शहरों अल्मोड़ा, नैनीताल (नौकुचियाताल) और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान भरेगा। इससे गढ़वाल और कुमाऊं के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। पवन हंस कंपनी का डबल इंजन हेलिकॉप्टर सोमवार से शनिवार सुबह 8:30 बजे देहरादून से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद अल्मोड़ा से पंतनगर और फिर नौकुचियाताल के लिए उड़ान भरेगा। जिन हवाई रूटों से हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा, उन्हीं शहरों से होता हुआ वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस अवसर पर डीजीएम नितिन कादियान, पवन हंस स्टेशन मैनेजर देवेंद्र पाल आर्य आदि उपस्थित रहे।सिर्फ 30 मिनट में जौलीग्रांट से अल्मोड़ा का सफर : जौलीग्रांट से अल्मोड़ा तक का सफर सिर्फ तीस मिनट में तय किया जाएगा। अल्मोड़ा से पंतनगर 15 मिनट, पंतनगर से नौकुचियाताल तक का सफर दस मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इस हेलिकॉप्टर से सफर के लिए कंपनी के वेबसाइट पर जाकर या सीधे देहरादून एयरपोर्ट पर कंपनी के काउंटर से टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed