सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shyampur bypass in the dark

Rishikesh News: अंधेरे में श्यामपुर बाईपास शोपीस बनीं स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shyampur bypass in the dark
विज्ञापन
योगनगरी रेलवे स्टेशन से श्यामपुर बाईपास मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से ओएनजीसी की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें बदहाली का शिकार हो गईं हैं। अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं जबकि कई पोल हवा में झूल रहे हैं और कुछ गिरने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। इससे पूरे मार्ग पर रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले महज दिखावे के लिए कुछ स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया था लेकिन कुछ ही दिनों में वे भी दोबारा खराब हो गईं। मनसा देवी फाटक के पास एक स्ट्रीट लाइट पोल कई दिनों से जमीन पर गिरा पड़ा है लेकिन उसे हटाने या मरम्मत करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चारधाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों का प्रमुख आवागमन मार्ग बना हुआ है। बड़े यात्री वाहनों से लेकर निजी वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद खराब पड़ी प्रकाश व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय निवासी राजेश डबराल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट योजना का लाभ क्षेत्रवासियों और यात्रियों को केवल एक माह तक ही मिल पाया। इसके बाद एक-एक कर लाइटें खराब होती चली गईं और अब लगभग पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है। कई पोल कमजोर नट, बोल्ट के सहारे खड़े हैं जबकि कुछ पोल गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं जिससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। हैरत की बात है कि आगामी नीलकंठ कांवड़ मेले के दौरान हजारों कांवड़िए इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। ऐसे में यदि समय रहते स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त पोलों को ठीक नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
कोट-

चारधाम यात्रा के दौरान सभी लाइटों की मरम्मत की गई थी। संबधित अधिकारी को सूचित कर सभी पोल और लाइट को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
- शंभू पासवान, मेयर नगर निगम

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed