{"_id":"6a384c0651e935d28f0fe415","slug":"72-candidates-did-not-appear-in-the-examination-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1001111-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 72 अभ्यर्थी नहीं हुए परीक्षा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 72 अभ्यर्थी नहीं हुए परीक्षा में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) की पुनर्परीक्षा रायवाला कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हु्ई। परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को फ्रिस्किंग, दस्तावेज सत्यापन, रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई है। पुलिसकर्मियों के साथ सेना के जवान भी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किए गए। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई। अपराह्न 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जैसे ही छावनी परिसर से बाहर निकले तो फाटक पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम को खुलवाया। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया की परीक्षा में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 72 परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए।