सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lachhiwala buzzes with nature lovers

Rishikesh News: प्रकृति प्रेमियों से गुलजार हुआ लच्छीवाला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 22 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lachhiwala buzzes with nature lovers
19-लच्छीवाला नेचर पार्क में रविवार को जल क्रीड़ा करते पर्यटक। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
तपती गर्मी और चारधाम सीजन के बीच देहरादून के नजदीक लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। रविवार को पार्क में 7,929 पर्यटकों की आमद दर्ज हुई। आंकड़ा बताता है कि प्रकृति प्रेमियों के बीच यह पार्क अब प्रदेश के टॉप डेस्टिनेशन में शुमार हो रहा है।

रविवार सुबह 8 बजे गेट खुलते ही टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। घने साल, सागौन के जंगलों के बीच फैली शीतल छाया, बीच पार्क से बहती असन नदी में पैडल बोटिंग का रोमांच और कंक्रीट के बीच प्राकृतिक झरनों की ठंडक, यही तीन वजहें हैं जो परिवार, युवा ग्रुप और स्कूल, कॉलेज के छात्रों को यहां खींच ला रही हैं। पिकनिक स्पॉट पर दरी बिछाकर लंच करते परिवार, सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाते युवा और नदी किनारे बच्चों को पत्थर फेंकते देखना आम नजारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पर्यटक दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर और हरिद्वार से सिर्फ एक दिन के ट्रिप पर यहां पहुंचे। पार्क प्रभारी रेंजर गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि रविवार को कुल 7,929 पर्यटक आए। कतार, सफाई और सुरक्षा को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ, होमगार्ड और सफाई कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

एंट्री-एग्जिट पर अलग गेट, पर्याप्त टॉयलेट, पीने के पानी के टैंकर और कूड़ेदान हर 50 मीटर पर लगाए गए। कहा कि बीते 2 साल में हमने ट्रेल, बोटिंग पॉइंट, वॉच टावर और बच्चों के लिए ओपन जिम जोड़ा है। स्वच्छता और सुरक्षा पर फोकस का असर है कि लोग दोबारा आ रहे हैं।
फीडबैक के आधार पर अब शेड और अतिरिक्त पार्किंग पर काम चल रहा है। जून के अंत तक स्कूल बंद होने और गर्मी पीक पर रहने से वीकेंड पर भीड़ और बढ़ेगी। इसे देखते हुए पार्किंग क्षमता बढ़ाने, ऑनलाइन टिकट सिस्टम और भीड़ वाले घंटों में वन-वे एंट्री जैसी व्यवस्था पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed