सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   IG's car collided near Saat Mod.

Rishikesh News: सात मोड़ के समीप आईजी की कार को मारी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
IG's car collided near Saat Mod.
विज्ञापन
तीर्थनगरी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड़ से समीप आईजी अनंत शंकर ताकवाले की सरकारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी।
Trending Videos


मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। समारोह समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय शाम करीब साढ़े तीन बजे सात मोड़ के समीप आईजी की कार को देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआती पलों में मौके पर हलचल और भीड़ का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आईजी की कार को रानीपोखरी थाने ले गई है जबकि दूसरी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया है। आईजी को तत्काल दूसरे वाहन से देहरादून भेजा गया। चालक के लिखित में गलती स्वीकारने व माफी मांगने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed