सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Injured elephant roaming in Gohari range for two weeks

Rishikesh News: गोहरी रेंज में दो सप्ताह से घूम रहा घायल हाथी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 24 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Injured elephant roaming in Gohari range for two weeks
राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज क्षेत्र में घायल अवस्था में घूम रहा हाथी। स्रोत वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन

Trending Videos
राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गोहरी रेंज में बीते दो सप्ताह से एक गजराज घायल अवस्था में घूम रहा है। पार्क कर्मचारी गजराज की निगरानी कर रहे हैं।



यह हाथी कभी मोतीचूर, चीला रेंज और अब गोहरी रेंज के खदरी बीट में घूम रहा है। गोहरी रेंज अधिकारी राजेशचंद्र जोशी ने बताया कि संभवत: आपसी संघर्ष के दौरान हाथी घायल हुआ है। हाथी के पीछे के हिस्से में चोट लगी हुई है। हाथी पीछे के पैरों से घसीटकर चल रहा है। पार्क कर्मचारी लगातार घायल हाथी पर निगरानी बनाए हुए हैं। हाथी करीब 25 वर्ष का है। पार्क कर्मचारी हाथी के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। हाथी के नजदीक जाने से वह आक्रोशित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed